
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर जी का भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।
भव्य स्वागत अभिनंदन इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सांसद विनोद सोनकर जी को बाबा विश्वनाथ जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं मालाओं की बड़ी श्रृंखला से उनका माल्यार्पण करके स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि सांसद विनोद सोनकर एक कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन में कार्य करते हुए पार्टी के शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारी प्राप्त कर एक कार्यकर्ता के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं ।
उनके प्रति मैं उनका कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट करता हूं इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच कर के भी कार्यकर्ता ही बना रहता है
और आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यालय का संबंध मंदिर और पुजारी के जैसा जहां राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किए जाते हैं। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के मुखिया और देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में चलकर सेवा ही संगठन के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करना है ।
और देश को संपूर्ण विश्व में बड़ी मजबूती के साथ स्थापित करने का जो दायित्व मोदी जी ने लिया है उसे पूर्ण करना है। स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से गिरि बाबा देवेश सिंह बृजेश मिश्रा राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक राजेश सोनकर प्रमोद मोदी सचिन जायसवाल सचिन जायसवाल मयंक दुबे बचपन गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।