
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थाई सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पी एस आई को कांग्रेस से जोड़ कर बीजेपी अपना झूठ छुपा रही है। ये बाते झूठे बेबुनियाद और मनगढ़ंत कहानी है।
हाथरस की बेटी का इलाज कराने में देरी करना मौत के बाद रातो रात दाह संस्कार करना या फिर मीडिया को गांव में न जाने देना कांग्रेस या विपक्षी दलों के आदेश में नहीं वरन् सत्ता पर काबिज प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है।
छुपाने का काम बीजेपी काफी अच्छे तरीके से कर सकती है। हाथरस जिलाधिकारी के बारे में बोलते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी का स्थानांतरण न करना बीजेपी कि कमी है क्योंकि अगर जिलाधिकारियों हटाया तो वह सबकी पोल खोल सकता है।