बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में देश के 550 जिलों में विशाल आंदोलन, जिला मुख्यालय पर दिया ज्ञापन

( अनंत पांडे ) पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में देश के 550 जिलों में विशाल आंदोलन किया गया lइसी कड़ी में इलाहाबाद जिला कचहरी पर भी सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

जिसमें आए हुए लोगों के अंदर बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर के काफी गुस्सा दिखाई दिया ।

जिसमें धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप माही ने कहा कि देश और प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा केवल दिखावा साबित हो रहा है

प्रतिदिन ऐसी तमाम बेटियां बलात्कार और हत्या की शिकार हो रहे हैं लेकिन जैसा प्रदेश की सरकार उनके विरोध में कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है धरना प्रदर्शन को माननीय महेन्द्र भारती ,डॉक्टर गिरीश पटेल प्रदेश कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,सत्येन्द बहादुर, राजू सिंह पटेल, एडवोकेट भारती सरयू प्रसाद डॉक्टर रंगलाल वर्मा राकेश कुशवाहा बालकृष्ण बैरागी गायक आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल है।

Exit mobile version