एनएसयूआई ने पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन कर किया मुंशी प्रेमचंद को याद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एनएसयूआई इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा महान उपन्यासकार लेखक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्थित मुंशी प्रेमचंद उद्यान में स्थापित प्रतिमा के समक्ष एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

और मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात उनके उपन्यास निर्मला जो नारी की संवेदनशीलता पर आधारित उपन्यास है। उस पर आज की तत्कालीन विषयों में नारी की स्थिति पर चर्चा की गई।

और वर्तमान परिदृश्य में मुंशी प्रेमचंद जैसे महान व्यक्तित्व की दूरदर्शी सोच को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा ने कहा की मुंशी प्रेमचंद की लेखनी में मार्मिकता,भावुकता की झलक दिखलाई पड़ती हैं ।

इस दौरान इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा, इकाई महासचिव मुरारी यादव,रणविजय वर्मा राघव, दीपक विधायक, विवेकानंद,रितेश गोस्वामी,ओमप्रकाश, हिमांशु,अंकित,हेमंत सिंह आदि कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

Exit mobile version