सेना भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सेना भर्ती में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रिटायर्ड फौजी मुलायम सिंह यादव एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।

एसटीएफ ने शुक्रवार की शाम कंपनी बाग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और फर्जीवाड़े की एफ आई आर दर्ज थी।

इस प्रकरण में एसटीएफ दो फौजियों समेत 4 को पहले ही जेल भेज चुकी है।

कौशांबी निवासी मुलायम सिंह यादव की हैदराबाद में ट्रेनिंग हुई थी। वह सेना में नियुक्ति पाकर फर्जीवाड़ा करने लगा। उसने अपने भांजे प्रदीप की भी फर्जीवाड़ा करके नियुक्ति कराई थी।

इस काम में लखनऊ के एक डॉक्टर से भी उसकी सेटिंग थी, जिसकी मदद से वह मेडिकल पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूल करता था।

पकड़े जाने पर मुलायम सिंह यादव ने बताया कि उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर अप्रैल 2020 में वह रिटायर कर दिया गया।

Exit mobile version