
अरैल ,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । श्री दंडी स्वामी आश्रम नागेश्वर धाम अरैल प्रयागराज शाखा, श्री शंकराचार्य मठ सनातन ज्ञानपीठ कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में विश्व में फैली कोरोना रुपी महामारी से मुक्ति के लिए भगवान शिव का महामंत्र महामृत्युंजय पूरे अधिक मास तक चलता रहा जिसके प्रभाव से वर्तमान में देश में कोरोना समाप्ति की तरफ अग्रसर होने लगा है यह भगवान नागेश्वर की असीम कृपा है।
और जगद्गुरु शंकराचार्य जी के प्रयास का अमित फल की प्राप्ति है। आज 10 अक्टूबर को इस वृहद अनुष्ठान का हर्षोल्लास से समापन किया गया जिसमें अनेकों विद्वान एवं आचार्यों ने अपने अपने विचार रखें।
श्री सच्चा अध्यात्मा संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्र देव मिश्र जी ने कहा की, संत अगर संकल्प कर ले तो कोई भी महामारी कोई भी आपत्ति हमारे देश को ग्रसित नहीं कर सकती महाराज श्री का अथक प्रयास है ।
जिससे आज देश को महामारी से शांति मिलना प्रारंभ हो गया है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा कि भारत के प्रत्येक आचार्य एवं संतों का एक कर्तव्य है कि स्वयं के लिए सोचना बंद करके देश और राष्ट्र के लिए सोचना प्रारंभ करें, राष्ट्र रहेगा ।
तभी हम सुरक्षित रहेंगे और हमारा सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा। इस महायज्ञ में सम्मिलित आचार्य ज्ञानेश्वर ,आचार्य लवकुश , आचार्य ज्ञानेश ,भागवत रसिक शत्रुघ्न ब्रह्मचारी , डा० सुमन आश्रम , गौतम पांडे, लवलेश शुक्ल, आदि सभी ने इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर देश और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।