
( विनय कुमार मिश्रा )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश महामंत्री श्री संजय सिंह जी के पिता स्वर्गीय राम नारायण सिंह जी की अस्थि विसर्जित संगम घाट पर की गई इसके पूर्व सनातन धर्म के अनुसार अंतिम कर्मकांड से अस्थि पूजन करने के पश्चात श्री संजय सिंह जी और उनके परिवार के विनय प्रताप सिंह ,विजय प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, प्रखर सिंह जी, ने मां गंगा की गोद में अपने पिता की अस्थि विसर्जित की ।
अस्थि कर्मकांड का पूजन पंडित राजेश पाठक जी के द्वारा कराया गया। अस्थि विसर्जन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्व देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,देवेंद्र मिश्रा, सुभाष वैश्य ,राजन शुक्ला ,राजेश निषाद, भरत निषाद श्याम प्रकाश पांडे देव मिश्रा, मयंक दुबे ,अभिषेक कुमार पंडित राजेश पाठक आदि रहे