
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वन स्टाप सेंटर में महिला शक्ति केन्द्र के तत्वावधान अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ वंदना श्रीवास्तव वरिष्ठ परामर्श दाता जिला महिला अस्पताल ने बालिका की सुरक्षा एवं भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला।
वहीं डॉ अनिता यादव ने कन्या पालन पोषण पर अपने विचार रखे।
वन स्टाप सेंटर में उपनिरीक्षक दीपिका सिंह ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए अनेक हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी उन्होंने कहा कि आप
1090,1098,181,112,108 आदि पर फोन कर सकती हैं।
वहीं महिला कल्याण अधिकारी स्तुति शुक्ला ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलाई,जिला समन्वयक ममता पांडेय व अमरता सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रैली निकलवाई,बेटी को अधिकार दो,जीने का सम्मान दो ।
बेटी को मत समझो भार,बेटी जीवन का आधार ।वन स्टाप सेंटर की प्रियंका पांडेय ,मिताली सान्याल,रोली पाल,प्रतिमा मिश्रा ने अपना सहयोग प्रदान किया वहीं रंजना मिश्रा बालिकाओं को प्रशिक्षण की जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन प्रियंका पांडेय ने किया।