जूना अखाड़े के संत स्वामी मुक्तानंद ब्रह्मलीन

अखाड़ा परिषद के सभी पदाधिकारी जूनागढ़ के लिए रवाना

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। गुजरात के गिरिनार में जूना अखाड़े के संत स्वामी मुक्तानंद जी के ब्रह्मलीन हो जाने के कारण 15 अक्टूबर को वृन्दावन में होने वाली अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की राष्ट्रीय बैठक स्थगित कर दी गयी है । यह जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेंद्र गिरि और अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जुना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरिगिरि ने दी
जूनागढ़ गिरनार कमंडल कुंड श्री दत्ता महाराज चरण पादुका के गादीपति श्री महंत मुक्तानंद गिरी महाराज आज दोपहर में ब्रह्मलीन हो गए। जैसे ही समाचार मिला श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के प्रमुख पदाधिकारियों को गहरे दुख में आ गए। जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्रीमहन्त हरिगिरी महाराज जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहन्त प्रेम गिरि महाराज सहित कई संत महंत जूनागढ़ के लिए हरिद्वार से रवाना हो गए।

Exit mobile version