UP: रामलीला का मंचन नहीं, देखें लाइव टेली कास्ट

( विनय कुमार मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ऐतिहासिक पथरचट्टी रमलीला का इस बार मंचन नहीं बल्कि प्रसारण किया जाएगा।

ऐतिहासिक पथरचट्टी रामलीला कमेटी की बैठक में निर्णय

पूर्व में मंचित रामलीला के प्रसंग को केबल टीवी चौनल के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा। इससे लोग घर बैठे रामलीला को देख सकेंगे।

कमेटी की बैठक में रामलीला के आयोजन पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि रामलीला की परंपरा को जीवंत रखने के लिये प्रतीकात्मक पूजन-अर्चन किया जाएगा।

कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक के अनुसार 13 अक्टूबर को मुकुट पूजन किया जाएगा। लेकिन कोई शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी।

16 अक्टूबर को कर्ण घोड़ा की परंपरागत आरती की जाएगी। 17 से 25 अक्टूबर तक रामलीला के बजाय कमेटी के राम दरबार मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी।

इस क्रम में कमेटी की ओर से चौक में होने वाला भव्य भरत मिलाप भी इस बार नहीं होगा। बल्कि 26 अक्टूबर की कमेटी परिसर में ही सीमित लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा।

महामंत्री विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन मीडिया प्रभारी लल्लू लाल गुप्त सौरभ ने किया। बैठक में कमेटी की ओर से वर्ष 2019-20 का 68, 35, 577 रुपये का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे कमेटी ने स्वीकार कर लिया।

Exit mobile version