सीएम योगी भी उत्तरप्रदेश के कर्मचारियों को देंगे त्योहार पर एडवांस भत्ता, 16 लाख कर्मियों को फायदा

Diwali Bonus मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को भी त्योहारी एडवांस देने का एलान किया है। उन्होंने वित्त विभाग को योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दीवाली का बोनस भी समय पर देने का स्पष्ट संकेत किया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र द्वारा घोषित योजना का अध्ययन किया जा रहा है। सीएम से विचार-विमर्श कर जल्दी ही निर्णय ले लिया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले नकदी वाउचर और खरीदारी के लिए 10 हजार रुपये अग्रिम देने का एलान किया है।

Exit mobile version