UP: मांडा पुलिस के शिकंजे में शातिर चोर

मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।। एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्र द्वारा क्षेत्र में चोरी लूट व छिनैती करने वाले गिरोह के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु दिए गए।

आदेश को गंभीरता से लेते हुए मांडा थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में थाना मांडा अन्तगर्त भारतगंज चौकी इंचार्ज ने आज क्षेत्र के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुशार पुलिस तलासी में चोर के कब्जे से चोरी के 1200 रूपये व सिगरेट की दो डिब्बी तथा चार सुतली बम बरामद किया गया। पूछ ताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमर पटेल पुत्र नेब्बू लाल पयागपुर मांडा बताया ।

Exit mobile version