आनंद गिरि गोल्डेन बुक ऑफ अर्थ में नामित

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम तट स्थित बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत योगगुरु स्वामी आनंद गिरि के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्हें गोल्डेन बुक ऑफ अर्थ में नामित किया गया है। इसमें वैश्विक स्तर पर अच्छे काम के लिए प्रयास कर रहे 101 लोगों को जगह दी जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय बुक एजेंसी प्रूडेंट पेन की ओर से तैयार हो रही गोल्डेन बुक ऑफ अर्थ को कई देश के लेखक लिख रहे हैं। उदय कौशल फाउंडेशन व दिशा फाउंडेशन ने इसमें भारतीयों को ज्यादा से ज्यादा जगह दिलाने का प्रयास किया।
इस कड़ी में प्रूडेंट पेन व स्वर्ण भारत की ओर से किए गए सर्वे में भारतीय युवा धर्मप्रचारक स्वामी आनंद गिरि को वैश्विक स्तर द मोस्ट इंस्पायरिंग पीपल ऑफ अर्थ चुना गया। साथ ही कई देशों के प्रधानमंत्रियों की बायोग्राफी को बुक में स्थान मिलने की चर्चा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी विजेताओं के प्रोफाइल वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है। नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, अभिनेता सोनू सूद, मुकेश खन्ना, आस्ट्रेलिया की समाजसेवी रोशनी लाल की जीवनी को इस गोल्डेन बुक ऑफ द वल्र्ड में जगह मिली है।

Exit mobile version