किसान बिल: सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

( अनंत पांडे ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । संगम नगरी प्रयागराज में किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करना एनएसयूआई के छात्रों को महंगा पड़ा।

सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र केंद्र सरकार की किसान बिल संशोधन के खिलाफ गंगाजल में खड़े होकर जल सत्याग्रह कर रहे थे गंगा में खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोका उसके बावजूद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया और जबरन कस्टडी में लेकर थाने पहुंचा दिया । प्रशासन की रोक के बावजूद छात्र संगम किनारे पहुंचे और गंगाजल में खड़े होकर जल सत्याग्रह करने लगे जिस की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया यह छात्र केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल में किए गए संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। और सरकार पर किसान और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

Exit mobile version