कोरोना: एसडीएम व एसआरएन की डॉक्टर संक्रमित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद में कोरोना के 194 नए मरीज मिले हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमित होने वालों में करछना तहसील की एसडीएम व एसआरएन की एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा एक दर्जन स्वास्थ्यकर्मी व बैंककर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं गुरुवार को 147 मरीज स्वस्थ भी हो गए जिसमें 24 मरीज कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए व 123 मरीज होम आइसोलेशन से बाहर निकले।

कोरोना संक्रमित होने वालों में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा वहां की स्टाफ नर्स, यूनाइटेड हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स, करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्यकर्मी, जसरा स्थित स्टेट बैंक के कैश आफिसर, टीबी सप्रू अस्पताल की डीईओ, धनुपुर की आशा कार्यकर्ता, नैनी यूपीएसआईडीसी के मैनेजर, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कोरोना मरीजों की संख्या अब 21978 तक पहुंच गई व कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 290 तक पहुंच गया है।

Exit mobile version