आंदोलनरत छात्रों के आगे झुका कालेज प्रबन्धन, दिया लिखित आश्वासन

इलाहाबाद। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में प्रफुल्ल देव शुक्ला के नेतृत्व में 8 सूत्रीय माँगों को लेकर चल रहे आमरण अनशन को प्राचार्य ने लिखित आश्वासन देकर अनशनरत छात्रों प्रफुल्ल देव शुक्ला, आयुष मिश्रा, रोहित पटेल और शुभम मिश्रा को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

छात्रों ने सी सी टी वी कैमरा, शौचालय, रंगाई-पुताई, महाविद्यालय की ज़मीन से अतिक्रमण हटवाने, कक्षाओं का निर्माण, साइकिल स्टैंड का छेत्रफल बढ़ाने आदि जैसी माँगों को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन करके छात्रों ने अनशन शुरू कर दिया था।

छात्रों द्वारा दरी मांगे जाने पर प्राचार्य ने दरी देने से भी मना कर दिया था। प्राचार्य एवं कीडगंज थाना प्रभारी द्वारा लगातार मिल रही धमकियों से नाराज़ हो कर छात्रों ने अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया था पर गुरुवार को छात्रों के सामने महाविद्यालय प्रशासन झुक गया और प्राचार्य ने अधिकाँश माँगें मान ली पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रफुल्ल देव शुक्ला लिखित आश्वासन पर अड़े थे तो अंततः प्राचार्य को लिखित आश्वासन देना पड़ा।

Exit mobile version