कुंभ मेले में मशीन से बनेगी कचौडी, कटेगी सब्जी

इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से  ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सत्संग और भण्डारा गुरूवार को सुबह नौ बजे से शुरु होगा। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि सभी कष्टो का निवारण ईश्वर ही करता है।

हम लोग तो एक माध्यम है। कहा कि हम लोगों को हर स्थिति और परिस्थिति में ईश्वर को याद करते हुए उसका पूजन और भजन करना चाहिये। इस दौरान स्वयं सेवको और साधकों ने सत्संग किया।

सत्संग के बाद विशाल भण्डारा होगा। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु , स्वयं सेवक और स्थानीय लोग शामिल होगे। संस्था के शांतनु सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में संस्था की ओर से 10 प्रमुख स्थानों पर 24 घण्टे  अन्न क्षेत्र चलेगा। इसमे प्रतिदिन लाखों लोग प्रसाद ग्रहण कर सकते है।

इसकी तैयारिया व्यापक स्तर पर चल रही है। कचौडी बनाने वाली मशीन , आलू और टमाटर काटने वाली मशीन एवं आटा गूथने वाली मशीने भी आ रही है।

बताया कि कुंभ के दौरान महा कडाह भी चढेगा जिसमें एक बार में 40 से 50 कुंतल सब्जी बनेगी। यह कडाह पूरे माहभर चढा रहेगा। कहा कि एक – एक भगौना भी अन्नक्षेत्र मे रहेगा जिसमें 500 से 700 आदमी तक एक बार में खाना खा सकेगे। ऐसे 100 – 100 भगोना जालंधर से, गैस भटटी 40 जालंधर से , राजकोट से कचौडी बनाने एवं टमाटर व आलू काटने की मशीन आ रही है। कहा कि एक-एक दिन मे अन्न क्षेत्र में 100 कुंतल आटा और चावल खर्च होगा।

Exit mobile version