
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में हरि मंदिर मीरापुर में मीरापुर मंडल के द्वारा भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी महापौर अभिलाषा गुप्ता , भाजपा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रमेश कुमार पांडे जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके किया गया l
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला के माध्यम से आप सभी को वक्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जीवन चरित्र को दर्शाया जाएगा जिसे आप सभी लोग वक्ताओं के विचार सुनकर एवं प्रशिक्षित होकर भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करते हुए भारत का निर्माण करना है l इस अवसर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से नवनियुक्त भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक सुअवसर प्राप्त हुआ है ऐसे में आप सभी भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जानकर देश एवं समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंl
तत्पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री श्री रमेश कुमार पांडे जी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उदय त्याग एवं बलिदान और संघर्षों के बल पर हुआ है जो आज भी कई प्रांतों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष एवं उनका बलिदान एवं त्याग दिखाई पड़ रहा है । विधान परिषद सदस्य श्री यज्ञ दत्त शर्मा जी ने आज के भारत की वैचारिक विचारधारा हमारी विचारधारा ,श्री राजेंद्र मिश्रा जी ने व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार प्रकट किए
प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला की अध्यक्षता श्री रणविजय सिंह जी करते हुए आए हुए मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया एवं संचालन श्री अभिषेक ठाकुर जी ने किया
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से सर्व श्री गिरी शंकर प्रभाकर ,कुंज बिहारी मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, राजू पाठक, अनिल केसरवानी ,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ,गया प्रसाद संजय कुशवाहा,श्याम प्रकाश पाँडे, विनोद निषाद, संजय गुप्ता, पार्षद साहिल अरोरा आदि मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे