श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भरत मिलन की हुई मार्मिक लीला

( अनंत पांडे )प्र याग की अति प्राचीन रामलीला कमेटी श्री दारागंज के तत्वाधान में चल रही लीला के क्रम में आज, प्रभु श्री राम का अनुज भरत से मिलन की लीला ,लीला संयोजक श्री रमेश कुमार मिश्र के निर्देशन में हुई। जिसमें चित्रकूट में माता सीता लक्ष्मण और प्रभु श्री राम से भरत जी आग्रह करते हैं कि वह वापस अयोध्या चलें ।जिस पर प्रभु श्री राम ने 14 वर्ष का संकल्प और पिता के आदेश के पालन की बात कही, और अयोध्या जाने से मना कर दिया उस पर भरत जी प्रभु श्री राम की खड़ाऊ को मांगते हैं। और उसको लेकर अयोध्या रवाना होते हैं। जहां पर सिंहासन पर खड़ाऊ रखकर संपूर्ण अयोध्या का राजकाज चलाते हैं । लीला के पश्चात भगवान सिंगार हेतु श्री राम मंदिर पहुंचते हैं । जहां पार्षद राजेश निषाद उर्फ पप्पू सीआईडी के द्वारा ,भगवान का आरती पूजन सिंगार किया जाता है। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने बताया कि, दिनांक 19 अक्टूबर 20 को पंचवटी प्रस्थान सूर्पनखा का नख छेदन की लीला होगी ।लीला के अवसर पर संरक्षक मधु चकहा अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौर उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर मंत्री विक्कू निषाद दिनेश यादव प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे कोषा अध्यक्ष मुन्ना आजाद पुजारी संजय पाठक पवन यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version