गंगा नदी पर शुरू होगा छह लेन पुल का निर्माण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी से लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत अन्य जनपदों की राह अब जल्द ही आसान हो जाएगी।

जमीन अधिग्रहण के काम में लायी जा रही तेजी

मलाक हरहर से स्टेनली रोड तक गंगा पर बनने वाले छह लेन पुल का निर्माण दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अभी जमीन के अधिग्रहण के काम में तेजी लाई गई है।

गंगा नदी पर पर छह लेन का पुल का निर्माण कार्य अब तक शुरू हो जाना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से इसकी गति पर ब्रेक लग गया था।

जिन जमीनों का अधिग्रहण अभी तक नहीं हुआ है, उसे अधिग्रहीत करने का प्रयास तेज हो गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक माह के भीतर जमीन अधिग्रहीत कर उसे कब्जे में ले लिया जाएगा।

सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह से यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परियोजना निदेशक आरके सिंह का कहना है कि जिन जमीनों को पहले अधिग्रहीत किया गया था, उन काश्तकारों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है।

कम तय करनी पड़ेगी दूरी
गंगा नदी पर बनने वाला छह लेन पुल मलाक हरहर से शुरू होगा और स्टेनली रोड पर पर बेली अस्पताल के पास खत्म होगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इसके बनने से लखनऊ रोड पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

Exit mobile version