Latest

मुन्नवर राना के घर पुलिस दबिश खुली गुंडागर्दी- फुज़ैल हाशमी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव फुज़ैल हाशमी ने मशहूर शायर मुन्नवर राना के घर देर रात तलाशी की कार्यवाही को सफेद पुलिसिया गुंडागर्दी बताते हुए हैरानी जतायी है । हाशमी ने मामले को संजीदा करार देते प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी से हस्तक्षेप की अपील की है । कहा कि बिना सर्च वारंट घर में घुसकर तलाशी के नाम पर जिस तरह पुलिस ने अराजकता मचायी वह निंदनीय है । आरोप लगाया कि देर रात 100 से अधिक पुलिस वाले बिना कुछ बताये अचानक धर में दाखिल हुए । मौजूद महिलाओं और बच्चों को मारापीटा फोन छीन कर परेशान किया । मीडिया कर्मियों के साथ वकीलों को भी जाने से रोका। हाशमी ने मुख्यमंत्री योगी से मुन्नवर राना तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर घटना की जांच की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button