फेसबुक पर माता दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को भेजा गया जेल

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही फेसबुक पर माता दुर्गा एवम हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पड़ी किए जाने को लेकर समूचे क्षेत्र के लोगों में आक्रोस व्याप्त था। वहीं उक्त टिप्पड़ी के मामले में माण्डा पुलिस ने केस दर्ज कर चार घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने मुखबिरी की सूचना पर क्षेत्र के बघौरा ख़वासान निवासी ब्रम्हाशंकर पुत्र राजेंद्र मौर्या को घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बतादें की उक्त आरोपी को हिन्दू देवी देवताओं पर की गई आपत्ति जनक टिप्पड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।इस गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर के साथ हमराह सुनील कुमार,हरेराम राय,शिवांगी शुक्ला आदि पुकिसकर्मी रहे

Exit mobile version