कोंरोना काल में UP सरकार द्वारा स्कूल कॉलेज खोले जाने का बहिष्कार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश अभिभावक एकता समिति की बैठक स्थान कीडगंज बृजेश निषाद के निवास पर बुलाई गई।

जब तक कोंरोना रहेगा मेरा बच्चा घर में रहेगा स्कूल फीस माफ करें

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कहती है कि अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाना होगा तो सारी जिम्मेदारी अभिभावकों को होगी लिख कर देना होगा । अभिभावक अपने बच्चे को कोरोन काल के मौत के मुंह में नहीं धकेलगे ।

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल कॉलेज खोले जाने का बहिष्कार करते हैं कोरोना पर विजय प्राप्त न कर ली जाय तब तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रखा जाए।

कोंरोना रहेगा मेरा बच्चा घर पर रहेगा बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे कोंरोना के भेंट नहीं चढेंगे लॉकडाउन काल की स्कूल फीस माफ करे। बैठक में बृजेश निषाद अतुल खन्ना कलावती गुप्ता मनीष गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, रानी केसरवानी प्रमोद मानस बृजेश निषाद रमेश चंद केसरी विनय गुप्ता सुरेश भारतीय कृष्ण देव आर्य रमेश कुमार वर्मा अभिभावक आदि लोग उपस्थित।

Exit mobile version