सई नदी पुल मरम्मत के चलते लखनऊ से प्रयागराज मार्ग बाधित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी से राजधानी लखनऊ का सफर अगले कुछ दिनों तक आसान नहीं होगा।

प्रयागराज और लखनऊ के बीच हर तरह के वाहन मंगलवार सुबह से बदले मार्ग पर चलेंगे। रायबरेली में सई नदी पर पुल की मरम्मत के लिए सभी तरह के वाहनों का मार्ग बदला गया है।

रायबरेली होकर वाहनों का आवागमन बंद होने से सड़क परिवहन निगम की बसें भी बदले मार्ग से चलेंगी।

पुल के मरम्मत को लेकर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग बंद करने के लिए रायबरेली के जिलाधिकारी ने पत्र जारी किया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर चलने वाली बसों का रूट बदलने की घोषणा की।

प्रयागराज-लखनऊ रूट की बसें 05 नवंबर तक दो रूट से चलेंगी।
रायबरेली के लोगों की सुविधा के लिए सड़क परिवहन निगम रायबरेली, परसदेपुर, सलोन होकर बसें चलाएगा। प्रयागराज-लखनऊ रूट पर बसों से आवागमन करने वालों के लिए यह रूट लगभग 32 किमी लंबा होगा तो इसपर सामान्य से अधिक किराया देना होगा।

रोडवेज बस और भारी वाहन तेलियरगंज, फाफामऊ, मलाका, कौडि़हार, नवाबगंज, मंसूराबाद, लालगोपाल गंज, कुंडा, मानिकपुर, आलापुर, ऊंचाहार, सलवन, परसदेपुर, रायबरेली, हरचंदपुर, बछरावां, निगोहा, मोहनलालगंज, आलमबाग होते जाएंगे जबकि कुछ वाहन ऊंचाहार से गदागंज, मुराईबाग, लालगंज, औराघाट होते बछरावां जाएंगे और फिर निगोहा, मोहनलालगंज, आलमबाग पहुंचेंगे। जबकि हल्के वाहन मुंशीगंज बाईपास, जौनपुर रोड, रायबरेली सिविल लाइंस से रिंग रोड होकर गुजरेंगे।

Exit mobile version