फर्जी आईडी पर टिकट बेचते दो गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फर्जी आईडी पर रेलवे के टिकट बनाने वाले दो लोग ज्ञानपुर से पकड़े गए हैं। ऊंची कीमत पर टिकट बेचने वाला एक आरोपित सहज सेवा केंद्र तथा दूसरा साइबल कैफे का संचालक हैं। दोनों को जेल भेजकर आगे जांच की जा रही है।

फर्जी आईडी पर टिकट बनाने की सूचना पर प्रयागराज रामबाग स्टेशन की आरपीएफ टीम ने ग्राम लक्ष्मन पट्टी थाना ज्ञानपुर भदोही निवासी आशीष कुमार (25 वर्ष) और जल निगम रोड ज्ञानपुर भदोही निवासी अनुराग को पकड़ा।

दोनों के पास अवैध आईडी पर बने टिकट मिले।
आरपीएफ की टीम ने टिकट व सभी सामान जब्त कर दोनों को प्रयागराज रामबाग स्थित थाने लेकर आई। प्रयागराज रामबाग आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित अबतक 20 हजार रुपए के लगभग 100 टिकट बेच चुके हैं। दोनों 60 टिकट बेचने की तैयारी में थे। दोनों फर्जी आईडी से टिकट निकालकर ऊंची कीमतों पर बेचते थे।

आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों एक-एक टिकट पर दोनों 500-500 रुपए तक अतिरिक्त यात्रियों से वसूलते थे। दोनों को रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है। आरोपितों के पास से जब्त लैपटॉप की जांच की जा रही है। आरपीएफ के उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई जांच में सब इंस्पेक्टर अभिषेक बहादुर सिंह, कांस्टेबल शिव प्रसाद सोनी, आलोक यादव शामिल थे।

Exit mobile version