
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा नैनी मंडल के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने हमारी कार्यपद्धती और संगठन में हमारी भूमिका के विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य पद्धति में मुख्य रूप से भारत की संस्कृति एवं भारत माता की सेवा है।
और यही कारण है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपना निजी स्वार्थ छोड़कर अपना तन मन धन सर्वस्य समर्पण करके भारत माता की सेवा हेतु भारतीय जनता पार्टी का कार्य करता है।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय कमेटी से लेकर बूथ की कमेटी तक की सरचना का वर्णन किया और आगे कहा कि हमारी मम स्पर्शी सम स्पर्शी संगठन के प्रति जो भूमिका है उसके मूल में बूथ कमेटी की सबसे बड़ी एवं अहम कड़ी है इसीलिए बूथ स्तर पर पार्टी अपने मुख्य छ : पर्व मना कर जन जन तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं उसके उद्देश्य एवं सिद्धांत को पहुंचाने का कार्य कर रही है और इस भूमिका को निभाने में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहा है और इस कार्य को करते हुए वह अपने आप पर गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता जी ने पिछले 6 वर्षो में हुए अंत्योदय प्रयत्न के विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि देश के अंदर अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों का विकास अगर किसी के सरकार में हुआ है तो वह भारतीय जनता पार्टी के सरकार में हुआ है अंतिम उदय का मतलब सिर्फ अर्थ से नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति को मानसिक, राजनैतिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उदय करने का कार्य किया
तत्पश्चात श्री राम चंद्र मिश्रा जी ने भारत की सुरक्षा एवं सामर्थ्य के साथ आदमी मर भारत पर शिवम श्री यज्ञदत्त शर्मा जी ने देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां और डॉक्टर रमन सिंह जी ने सोशल मीडिया के उपयोग के विषय पर अपने विचार प्रकट किए । प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप श्री वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी , राजन शुक्ला , देवेंद्र सिंह सितारा लाल ,लक्ष्मीकांत तिवारी ,ओम प्रकाश मिश्रा विनोद तिवारी अनुराधा सिंह भद्दा मिश्रा राकेश जायसवाल ,नरसिंह ,मयंक यादव, अजीत जायसवाल, राजेश तिवारी ,पंकज त्रिपाठी ,विद्या सिंह ,समर सिंह आदि उपस्थित रहे।