UP: श्री दारागंज रामलीला में मां काली का हुआ विकराल चेहरा

( अनंत पांडे )श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला की कड़ी में आज कमेटी के लीला संयोजक श्री रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में, मारीच वध उसके पश्चात हनुमान प्राकट्य सुग्रीव जी हनुमान जी की मित्रता और उसके पश्चात बाली सुग्रीव का भीषण युद्ध काफी रोचक रहा ।युद्ध की समाप्ति के पश्चात लीला स्थल पर ही मां काली खप्पर और भुजाली व और विकराल चेहरे के साथ उपस्थित होती हैं।
जहां नींबू जायफल नारियल आदि की बलि दी जाती है। पुष्प हार चढ़ाया जाता है ।फिर लोबान गूगल की धूप वातावरण में फैलती है। उसकी खुशबू से मदमस्त होकर मां काली अपना रौद्र नृत्य प्रस्तुत करती हैं।
दूसरी तरफ उनको शांत कराने के लिए कमेटी के पुरोहित पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी दुर्गा सप्तशती का पाठ करते रहते हैं ।अंत में पुजारी संजय पाठक के द्वारा मां का चेहरा उतारा जाता है ।और उनकी आरती पूजन कर भगवान के साथ कार में बैठकर मीरा गली स्थित ओम प्रकाश चौधरी के आवास पर पहुंचते हैं। जहां उनके परिजन और क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा पूजन अर्चन सिंगार किया जाता है ।ओम प्रकाश चौधरी के द्वारा मां के खप्पर पर रक्त की बलि चढ़ाई जाती है। फिर वही से वापस भगवान की सवारी सिंगार भवन पहुंचकर समाप्त होती है। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि बृहस्पतिवार को हनुमान रावण संवाद रामेश्वरम की स्थापना की लीला होगी । राहुल यादव उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर प्रचार मंत्री धर्मराज पांडेय मंत्री दिनेश यादव विक्कू निषाद भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी सुनील निषाद पवन यादव राजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


