श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामेश्वरम की स्थापना, अंतिम दिवस मां काली का हुआ रौद्र नृत्य

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्राचीन परंपरागत रामलीला का मंचन कर रही ,श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज लीला संयोजक श्री रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में रावण हनुमान का संवाद उसके पश्चात प्रभु श्री राम के द्वारा लंका विजय हेतु रामेश्वरम की स्थापना की गई।

व उनका पूजन अर्चन कर महादेव से प्रभु श्रीराम ने लिया आशीर्वाद ।जैसे ही यह लीला संपन्न हुई उसके तुरंत बाद मां काली वहां पर प्रगट होती हैं। कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव के द्वारा नारियल नींबू जायफल आदिकी बलि पूजा की जाती है। उसके पश्चात उनका भव्य रौद्र नृत्य शुरू होता है। लोबान गूगल की धूप से माता मदमस्त हो जाती हैं ।और अपने भुजौली को चारो दिशा में घुमाने लगती हैं ।उपस्थित लोग काली मैया की जय जय जय का जयकारा लगाते हैं रिंकू शुक्ला के द्वारा मां के खप्पर और भुजाली पर रक्त अर्पित किया जाता है। पुजारी संजय पाठक के द्वारा पवित्र और अभिमंत्रित गंगाजल को उनके चेहरे पर छिड़काव किया जाता है। जिससे वह शांत हो जाती हैं और उनकी आरती पूजन कर समस्त कमेटी के लोग यह कामना करते हैं ।कि वर्तमान महामारी कोरोना जल्द से जल्द समाप्त हो जिससे हम सब लोग पुनः विगत वर्ष की भात अपना आयोजन कर सकें। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि शुक्रवार को भव्य हनुमान दल की लीला होगी जिसके अंतर्गत पंडित सत्यनारायण पाठक के द्वारा आरती पूजन व अन्य परंपरागत आयोजन किया जाएगा। किंतु रोड पर दल नहीं निकलेगा। आज के आयोजन में संरक्षक मधु चौराहा किशन चौरसिया अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ कोषा अध्यक्ष मुन्ना आजाद काली संयोजक राहुल यादव उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे मंत्री दिनेश यादव विक्कू निषाद छोटे निषाद आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version