इविवि: यूजीएटी का परिणाम 25 को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संबंद्ध कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। प्रवेश प्रकोष्ठ ने तैयारी पूरी कर ली है। इससे पहले 25 अक्टूबर से प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित होने आरंभ होंगे।

ज्ञात हो कि नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए 25 अक्टूबर से प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 25 से 27 नवंबर तक सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 28 नवंबर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन शुरू होगी। इस बार प्रमाणपत्रों को सत्यापन भी ऑनलाइन होगा। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि यूजीसी नेट की परीक्षा के चलते क्रेट (संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा) नवंबर के तीसरे सप्ताह में कराने की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहा तो क्रेट का प्रवेश पत्र जल्द जारी कर दिया जाएगा। वहीं यूजीएटी पाठ्यक्रम के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) का परिणाम 25 या 26 अक्टूबर को घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा पीजीएटी और विधि का परिणाम 27 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। नवंबर के तीसरे सप्ताह में परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है।

Exit mobile version