
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय पर भ्रस्ट चौकी इंचार्ज कोहडार मेजा संजीव कुमार चौबे को तत्कालीन प्रभाव से हटाने की मांग।
कल युवा कॉंग्रेस के जिला महासचिव शुभम शुक्ला जो कि कोहदर का निवासी है। कल उसका मोबाइल संजीव चौबे ने छीन लिए था। और पैसे मांग रहे थे अन्यथा, मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे।
स्थानीय लोगों के आने पर मोबाइल दिया । उसे पहले भी परेशान कर चुके हैं। क्षेत्र के लोग भी वसूली से परेशान हैं। कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति का खाली ट्रैक्टर ट्राली पकडकर उसमे अपने से बालू लदवा कर चालान किया था।
संबंधित व्यक्ति भी आज ssp कार्यालय आया था। बताया की हम ने डर से शिकायत नहीं की।जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि ऐसे लोगों से पुलिस विभाग बदनाम होता है। उन्हें तत्काल हटाया जाए।
उक्त मामले मे कल कॉंग्रेस जनों ने ए डी एम सिटी को ज्ञापन दिया था। पुलिस अधीक्षक न क्षेत्राधिकारी मेजा को जांच का आदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय अधिवक्ता देवधर तिवारी , पूर्व लोकसभा अध्यक्ष विपिन कुमार, अधिवक्ता अभिषेक राय, ओ पी दिवेदी सतीश तिवारी,आदि साथी रहे।