
मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, महिला पटरी दुकानदारो व स्वयं सेवी समूह महिलाओं को महापौर ने चेक वितरण किय
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी की अध्यक्षता में नगर निगम सदन हाल में आयोजित मा० मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन व जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुई व महिला पटरी दुकानदारो व स्वयं सेवी समूह महिलाओं को 10000र० का चेक वितरण किया व उपस्थित मातृ शक्ति के विकास, शशक्तिकरण, शैक्षिक व मजबूती के लिए जागरूक भी किया ।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त रत्नाप्रिया जी, PO-डूडा वर्तिका सिंह जी, सोनम जी, जोनल अधिकारी रविन्द्र जी, अरविंद त्रिपाठी स्टोर इंचार्ज, सफाई इंस्पेक्टर डी. पी. सिंह जी आदि लोग उपस्थित रहे ।