Latest

जल्द शुरू होगा कंपोस्ट खाद का उत्पादन, नैनी और झूंसी में एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार

 

 

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नैनी और झूंसी में एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इन सेंटरों में जल्द ही कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन कंपोस्ट खादों को किसानों को बेचने की भी तैयारी नगर निगम प्रशासन की है।

नगर निगम की ओर से नैनी और झूंसी क्षेत्रों में करीब 33-33 लाख रुपए की लागत से एमआरएफ सेंटर तैयार किया गया है। इन सेंटरों में शहरी और झूंसी क्षेत्रों में प्रतिदिन निकलने वाले मिक्स कचरे की छंटाई होगी। कचरे की छटाई के बाद गीले कचरे से इन सेंटरों में बनाए गए पिट में डालकर कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी।
एमआरएफ सेंटरों में कचरे की छटाई और कंपोस्ट खाद तैयार करने के लिए एजेंसी के चयन पर भी मंथन चल रहा है। इस पर भी विचार हो रहा है कि नगर निगम अपने कर्मचारियों से यह काम करा सकता है अथवा नहीं। शहर में प्रतिदिन करीब 500 से 550 टन कचरा निकलता है। हालांकि इसमें हर तरह के कूड़े शामिल होते हैं। फिर भी माना जा रहा है कि इसमें करीब 50 फीसद कचरा मिक्स रहता है। ऐसे में करीब 250 से 275 टन कचरे की कंपोस्ट खाद हर रोज तैयार होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button