
( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अल्लापुर रामलीला कमेटी का दो दिवसीय राजगद्दी समारोह आज से प्रारंभ बाघम्बरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी भारद्वाजपुरम के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक का दो दिवसीय कार्यक्रम रामलीला पार्क लेबर चौराहा में दिनाँक 25 अक्टूबर दिन रविवार प्रातः 10 बजे से श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ के साथ प्रारम्भ होगा।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार बाजपेयी एवं मंत्री डॉ अमरजीत गुलेरी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि प्रयागराज के प्रतिष्टित कलाकारों के द्वारा 24 घंटे अखंड पाठ के उपरांत द्वितीय दिवस पर राम दरबार का पूजन अर्चन के पश्चात जन कल्याण तथा कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु सामूहिक हवन का विशिष्ट आयोजन किया गया है।
इसके उपरांत तृतीय सत्र के संयोजक तथा प्रयागराज रामलीला कमेटी महासंघ के अध्यक्ष फूल चंद्र दुबे ने बताया कि दिन में 1 बजे प्रभु श्रीराम का राजतिलक प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पी सिंह के कर कमलों से सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर दिन में 2 बजे से कवि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के पी सिंह के द्वारा सम्पन्न होगा। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय ,राम नरेश तिवारी पिंडिवासा,सुरेंद्र पाठक, यदुनाथ द्विवेदी,कुंज बिहारी मिश्र ,सुधीर द्विवेदी, प्राणेश त्रिपाठी,उमा शंकर पांडेय,केशव नाथ मिश्र,नागेंद्र सिंह,राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, आशीष बाजपेयी, डॉ श्रीधर द्विवेदी, शैलेन्द्र कुमार शर्मा,सत्य प्रकाश मिश्र, रोबिन केशरवानी आदि ने भारद्वाजपुराम के धर्मप्राण बंधुओं से समस्त कार्यक्रमो में सम्मलित होने की अपील किया है।