माण्डा पुलिस के हत्थे चढ़ा गाँजा कारोबारी,जेल गया

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र में अवैध कारोबारों की रोकथाम को लेकर पुलिस पूरी ताकत झोंक दी है,जिससे लगातार अवैध कारोबारियों को चँगुल में फसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।
इसी क्रम में माण्डा के दिघिया चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने मुखबिरी की सूचना पर जवाहर, कौशल किशोर मय हमराहन क्षेत्र के गौरीशंकर पेट्रोल पंप के समीप उंटी इलाके से एक अभियुक्त अवधेश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी धराव नारा,माण्डा को चँगुल में फ़साते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जामा तलाशी में गिरफ्तार अभियुक्त के पास 1 किलोग्राम 50 ग्राम नाजायज अवैध गाँजा बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया।
दिघिया चौकी प्रभारी ने बताया कि अवैध कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दिन रात क्षेत्रों के भ्रमण पर है। किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार नही होने दिया जाएगा

Exit mobile version