विधायक विजय मिश्र को मिली दो नवंबर तक मोहलत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अल्लापुर स्थित पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स ढहाने के मामले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को मोहलत मिल गई है।

अल्लापुर स्थित पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स ढहाने का मामला

विधायक की ओर दायर अपील पर कमिश्नर ने सुनवाई के दौरान कमिश्नर ने विधायक को दो नवंबर तक प्रयागराज विकास प्राधिकारण (पीडीए) के जोनल अफसर के समक्ष अपील करने का समय दिया है। जोनल अफसर के फैसले के आधार पर कमिश्नर 06 नवंबर को दोबारा सुनवाई करेंगे। गौरतलब है कि अल्लापुर पुलिस चौकी के सामने विधायक विजय मिश्र का पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स है। बताया गया कि निर्माण से पूर्व विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था।

अल्लापुर स्थित विधायक के कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण को लेकर दिनभर अटकलें लगती रहीं। ध्वस्तीकरण के लिए अफसरों व पुलिस के पहुंचने को लेकर अफवाहें भी बीच-बीच में उड़ती रहीं। लोग एक-दूसरे से सही जानकारी लेते दिखे। दोपहर बाद तक यही स्थिति रही।

Exit mobile version