संगम नगरी में बिखरे होली के रंग, वेणीमाधव दरबार मे उत्साह

इलाहाबाद। संगम नगरी में मंदिरों के रस भरी एकादशी पर मथुरा वृंदावन जैसी झलक लोगों को आंखों में रात भर बस गई। मौका था रंग भरी एकादशी का।

नगर देवता वेणीमाधव के दरबार से फूलों बंधन वालों से सभी मंदिरों में देर रात तक होली खेली गई। जयकारे गूंजते रहे, भक्त और भगवान के बीच प्रेम में रंगोत्सव हर किसी के लिए अद्भुत क्षण लेकर आया था।

देर रात वेणी माधव मंदिर दारागंज रंग भरी एकादशी का रंग उत्सव की शुरुआत महा आरती से हुई महंत श्री ओंकार देव गिरी महाराज की मौजूदगी में आरती के बाद पुजारी अभिशेक दुबे और विजय तिवारी ने सबसे पहले बेनी माधव भगवान को गुलाल लगाने की रस्म पूरी की।

इसी के साथ जयकारे गूंजने लगे हर तरफ से अबीर गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होने लगी हर कोना देखते-देखते गुलाल से लाल हो गया 10:30 बजे के बाद परिक्रमा हुई इसके बाद पुजारियों ने भगवान पर अबीर गुलाल चढ़ाए ।

 

Exit mobile version