शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव – योगेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती की पूर्व संध्या पर शहर के मालाक राज मुहल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्कूली बच्चों एवं बच्चियों को पठन – पाठन सामग्रियों का वितरण कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव है

महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए हेला, बाल्मीकि समाज के स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया –

 

l महर्षि के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आदि कवि महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण की रचना कर वह पूजनीय हो गए लोकप्रियता यह है कि संस्कृत भाषा में में रचित “रामायण” महाकाव्य का विश्व की कई भाषाओं में अब तक अनुवाद किया जा चुका है l
हेला महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद दास ने ने कहा कि बाल्मीकि जी का बचपन का नाम रत्नाकर था l बाल्मीकि जी ने हजारों साल तपस्या की तब जाकर विद्वान बने l हमे महर्षि से प्रेरणा लेनी चाहिए l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि आदि कथाओं में महर्षि बाल्मीकि का जन्म त्रेता युग में बताया जाता हैl कहा जाता है कि वह बुरी संगत में पड़ कर लूट मार करते थे l महर्षि नारदजी ने उन्हें ईश्वर भक्ति की ओर मोड़ा l एक दिन तमसा नदी में स्नान करते समय कोंच पक्षी जो प्रणय में लिप्त थे का शिकार बहेलिया द्वारा किया जाने पर उसके जोड़े पक्षी के विलाप सुनकर हृदय इतना द्रवित हुआ कि संस्कृत भाषा में मुख से जो श्राप के शब्द फूटे वह रामायण के का पहला श्लोक बन गए l
कार्यक्रम के आयोजक दलित सृजन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता जीत राज जितेन्द्र हेला ने सभी आगंतुकों का फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर सर्व श्री मोतीलाल हेला, होरी लाल हेला, गोविंद दास , दुर्गा गुप्ता, श्रीमति सविता राज, रीता हेला, रेनू बाल्मीकि, नाटे चौधरी, प्रेम प्रकाश आदर्श, लोचन, नितिन, विशाल, साहिल, अरविंद कुमार, अमर जीत,धर्मेंद्र आर्या, राहुल चन्द्र, रंजीत दास, सोनू,संगीता देवी, सुरेश हेला, संजीव चन्द्र, रामजी, गिरीश, अभिषेक हेला, सुनील,रामानंद सागर, ओम प्रकाश सुदर्शन, अशोक गुप्ता,घनश्याम, आदि मौजूद रहे l

Exit mobile version