इंदिरा गांधी की प्रतिमा बदलने हेतु नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कांग्रेस राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन एवं राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता को पत्र लिख कर सहस्त्राब्दी की महिला भारत रत्न इंदिरा गाँधी की सर्किट हाउस चौराहे पर नयी आदमकद प्रतिमा लगवाये जाने का आग्रह किया है। दिवंगत विश्व नेता के 36 वें शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर यह मांग करते उन्होनें कहा कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगलादेश का निर्माण कराने वाली आइरन लेडी की वर्तमान प्रतिमा उनके व्यक्तित्व से मेल नही खाती। वार्ष्णेय ने बालसन चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाओं के शिलालेख पुन: स्थापित किये जाने की बात भी पत्र में की है । बताया कि 2019 कुंभ के पूर्व नगर के सौन्द्रीय करण को लेकर प्रतिमाओं के बदलाव के दौरान नगर आयुक्त की मौजूदगी में शिलालेख हटाये गये जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा हुबहू पुनर्स्थापन का आश्वासन भी दिया । जिसे आज तक लागू नही किया गया ।

Exit mobile version