अवैध बालु परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर खीरी पुलिस ने पकड़ा

खीरी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खीरी पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त दो टैक्टर के खिलाफ कार्यवाही की है । पकडे गये दोनों वाहनो में अवैध बालु लदे है । खीरी पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद वाहनों को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष खीरी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्र व सीओ मेजा डा०भीम सिंह गौतम के निर्देशन में अवैध खनन परिवहन करने वाले माफियाओ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मै दरोगा अस्वनी कुमार मौर्य हे०का०अष्टभुजा सिंह अन्य के साथ बीती राती अपराधियो की धर पकड़ हेतु क्षेत्र में मौजूद था तभी टोंस नदी से अवैध बालु परिवहन कर पिपरहटा बिसौरा प्राथमिक विद्यालय तिराहे की तरफ से वाहनो को जाने की सुचना मिली जिसके बाद मैं अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर घेराबन्दी की पुलिस चंगुल में फसता देख चालक वाहन छोड़ अँधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले जिसके बाद अवैध बालु से लदे दोनों ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर लाया गया आज विधिक कार्यवाही की गयी

Exit mobile version