
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत और उत्तराखंड के श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आएंगे। दक्षिण भारत के तिरुनेलवेली से 11 नवंबर को चलकर आईआरसीटीसी की ट्रेन 14 नवंबर को प्रयागराज आएगी।
तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 12 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन 14 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेगी।
तिरुनेलवेली से स्पेशल ट्रेन पर आ रहे श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के साथ वाराणसी और गया भी जाएंगे।
12 दिसंबर को देहरादून से चलने वाली स्पेशल ट्रेन 13 दिसंबर को प्रयागराज आने की संभावना है। यह ट्रेन प्रयागराज संगम स्टेशन पर खड़ी होगी। देहरादून से आने वाले श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।
अयोध्या के बाद श्रद्धालु चित्रकूट जाएंगे।
तिरुनेलवेली से आने वाली ट्रेन को दिवाली गंगा स्नान स्पेशल और देहरादून से आ रही ट्रेन का नाम श्रीरामपथ स्पेशल रखा गया है।
आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत दर्शन के लिए रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की स्वीकृति दी है। ट्रेन में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
अधिकारी के मुताबिक प्रयागराज, अयोध्या के अलावा देश के विभिन्न तीर्थ व पर्यटन स्थलों के लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं।