पुलिस कप्तान की गिरफ्तारी को छापा क्राइम ब्रांच ने अल्लापुर में की छापेमारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच ने अल्लापुर में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी।

 

कि पूर्व कप्तान अपने एक मित्र के फ्लैट में छिपे हैं, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इस प्रकरण की जांच भी अब एसपी क्राइम के निर्देशन में प्रयागराज क्राइम ब्रांच कर रही है।गौरतलब है कि महोबा निवासी क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की 8 सितंबर को गोली मारी गई थी। 5 दिन बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कारोबारी की मौत के बाद उनके भाई रविकांत ने महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार और कबरई थाने के तत्कालीन थानेदार समेत दो अन्य के खिलाफ हत्या व साजिश की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में पूर्व एसपी को क्लीन चिट दे दिया लेकिन आत्महत्या के लिए उकसाने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन्हें आरोपी बनाया गया।
पीडि़त परिवार के गुहार पर एडीजी जोन ने एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में विवेचना सौंप दी। अब इस केस की जांच प्रयागराज पुलिस कर रही है। आरोपी आईपीएस की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच ने पहले राजस्थान में छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि यमुनापार क्राइम ब्रांच प्रभारी वृंदावन की टीम ने गुरुवार अल्लापुर में छापेमारी की थी।

Exit mobile version