
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला अधिवक्ता संघ की एल्डर कमेटी के सदस्यों ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्र, मंत्री राकेश कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री देवेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष इंद्रेश मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कर्नलगंज को तहरीर दी।
सदस्यों ने पदाधिकारियों पर दर्ज करायी एफआईआर
अग्रिम रणनीति तय करने के लिए 2 नवंबर को 11 बजे संघ हाल में आमसभा बुलाई गई है।
एल्डर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि मार्च 2020 से 11 अक्टूबर 2020 तक संघ की आय 11,69,000 के करीब होती है। उसे बैंक में जमा नहीं किया गया तथा इसे इन लोगों ने आपस में दुरभिसंधि करके अपने कब्जे में ले लिया है जो संघ की नियमावली के अनुसार संघ की धनराशि का गबन व दुरुपयोग है। इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कर्नलगंज को तहरीर दी गई है, जिस पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र देव पांडे, सदस्य उमाशंकर तिवारी, धारा सिंह व अखिलेश के हस्ताक्षर हैं।
गौरतलब है कि कार्यालय लिपिक के द्वारा 29 अक्टूबर 2020 को कर्नलगंज थाने पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन के विरुद्ध एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 29 अक्टूबर को जिला अधिवक्ता संघ की आमदनी 18,190 थी जिसे एल्डर कमेटी के द्वारा ले लिया गया है।