
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में से एक श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में विगत मह से चल रहे आयोजनों की कड़ी में ,आज अंतिम आयोजन के अंतर्गत कमेटी के रामलीला में भाग लेने वाले पात्रों को पूजन अर्चन कर विदाई दी गई। सर्वप्रथम कमेटी के पुरोहित पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी कमेटी के पुजारी श्री संजय पाठक,लीला संयोजक रमेश कुमार मिश्रा के द्वारा सभी पात्रों को तिलका अर्चन किया गया। तत्पश्चात हवन के माध्यम से सभी पात्रों ने हवन में आहुति डाली और सकुशल दशहरा महोत्सव बीतने पर सामूहिक रूप से पूजन अर्चन कर भगवान से भूल चूक हेतु क्षमा याचना की, कमेटी के अध्यक्ष ,कुल्लू यादव महामंत्री ,जितेंद्र गौड़ के द्वारा सभी पात्रों को द्रव्य नैवेद्य अंगवस्त्रम देकर चरण छू कर पुनः अगले वर्ष मिलने के वादे के साथ नम आंखों से विदाई दी गई। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि कमेटी की परंपरा के अनुसार, विगत 1 माह से रामलीला के समस्त आयोजन विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कमेटी के पात्र व पदाधिकारियों के लगन व निष्ठा के कारण यह आयोजन पूर्ण हो पाया साथ ही शासन व प्रशासन के अधिकारियों को भी बधाई दी । उक्त अवसर पर कमेटी के संरक्षक ध्रुव नारायण शुक्ला मधु चकहा किशन चौरसिया उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह राहुल यादव शंकर जी शर्मा आईटी हेड रवि वर्मा स्मारिकासह संयोजक राजा उर्फ सुनील स्वर्णकार मंत्री दिनेश यादव विक्कू निषाद छोटे निषाद पवन यादव राजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे