हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना
( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 73 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। कई जिलों के जिला जज इधर से उधर हुए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम ने अधिसूचना जारी की है। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल हाथरस के पीठासीन अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र को प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय बाराबंकी, जबकि बाराबंकी परिवार न्यायालय के प्रिंसिपल जज अविनाश सक्सेना को भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अथारिटी लखनऊ का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अथारिटी लखनऊ के पीठासीन अधिकारी देवेश चंद्र सामंत को जिला व सेशन जज कासगंज, कासगंज की जिला व सेशन जज ज्योत्सना शर्मा को इसी पद पर झांसी और झांसी के जिला व सेशन जज अविनाश सक्सेना को भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अथारिटी इलाहाबाद का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
इलाहाबाद के भूमि अधिग्रहण अथारिटी के पीठासीन अधिकारी राघवेंद्र को जिला व सेशन जज हरदोई, हरदोई के जिला व सेशन जज सैयद आफताब हुसैन रिजवी को इसी पद पर बलिया, बलिया के जिला व सेशन जज गजेंद्र कुमार को इसी पद पर बांदा व बांदा के जिला व सेशन जज राधेश्याम यादव को इसी पद पर बाराबंकी भेजा गया है।
इसी तरह से मथुरा की जिला व सेशन जज सुधा रानी को इसी पद पर लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी के जिला व सेशन जज शिव शंकर प्रसाद को भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अथारिटी गौतमबुद्ध नगर का पीठासीन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर के पीठासीन अधिकारी चवन प्रकाश को जिला व सेशन जज मथुरा बनाया गया है। वाराणसी के जिला व सेशन जज को इसी पद पर मेरठ, मेरठ के जिला व सेशन जज नलिन कुमार श्रीवास्तव को इसी पद पर वाराणसी भेजा गया है।
बलरामपुर के जिला व सेशन जज सुरेंद्र सिंह प्रथम को कामर्शियल कोर्ट गोरखपुर का पीठासीन अधिकारी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल गौतमबुद्ध नगर के पीठासीन अधिकारी इंदर प्रीत सिंह जोश को गौतमबुद्ध नगर की कामर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, कामर्शियल कोर्ट गौतमबुद्ध नगर के पीठासीन अधिकारी मुकेश मिश्र को जिला व सेशन जज आगरा, आगरा के जिला व सेशन जज मयंक कुमार जैन को इसी पद पर कानपुर नगर, कानपुर नगर के जिला व सेशन जज अशोक कुमार सिंह तृतीय को इसी पद पर फर्रुखाबाद, राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल लखनऊ के अध्यक्ष कौटिल्य गौर को कामर्शियल कोर्ट झांसी का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
इलाहाबाद कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी साकेत बिहारी दीपक को जिला व सेशन जज श्रावस्ती, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल फतेहपुर के पीठासीन अधिकारी जय प्रकाश यादव को कामर्शियल कोर्ट इलाहाबाद का पीठासीन अधिकारी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बस्ती के पीठासीन अधिकारी गिरीश कुमार वैश को भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अथारिटी बस्ती का पीठासीन अधिकारी, बस्ती के भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अथारिटी के पीठासीन अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी को जिला व सेशन जज चंदौली, चंदौली के जिला व सेशन जज गौरव कुमार श्रीवास्तव को इसी पद पर रामपुर, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल फैजाबाद की पीठासीन अधिकारी संगीत श्रीवास्तव को इसी पद पर कानपुर नगर, संत कबीर नगर के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव द्वितीय को इसी पद पर कानपुर नगर दक्षिणी, महोबा की पीठासीन अधिकारी गुरप्रीत सिंह बावा को इसी पद पर रायबरेली, अतिरिक्त जिला व सेशन जज फैजाबाद को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल फैजाबाद का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
फतेहपुर के अतिरिक्त जिला व सेशन जज धनेंद्र प्रताप सिंह को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल महोबा का पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त निदेशक ट्रेनिंग न्यायिक ट्रेनिंग एंड रिसर्च लखनऊ राम नगीना यादव को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल लखनऊ उत्तरी का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जिलों के न्यायिक पीठासीन व अधिकरण में भी बदलाव किए गए हैैं।