नकली शंकराचार्यों की हो गिरफ्तारी: निश्चलानंद

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने नकली शंकराचार्यों को गिरफ्तार करने की मांग शासन एवं प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है एक व्यक्ति पुरी पीठ के शंकराचार्य के रूप में विगत कई वर्षों से देश में भ्रमण कर और अराजकतापूर्ण वातावरण बनाकर समाज को दिग्भ्रमित कर रहा है।

ऐसे तथाकथित स्वयंभू शंकराचार्य ने कुछ दिन पूर्व गोवर्धन (मथुरा) में अपने आप को पुरी पीठ के शंकराचार्य के रूप में स्थापित करने का दुस्साहस पूर्ण कार्य किया है, यह अत्यंत निंदनीय है एवं व्यासपीठ का घोर अपमान है। इसके खिलाफ शीघ्र ही कठोर कार्यवाही हो। उसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष ध्यान देकर यथाशीघ्र कठोर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करें।

Exit mobile version