राम मंदिर पर जारी होगा स्पेशल डाक कवर

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दीपावली के अवसर पर अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर पर स्पेशल डाक कवर प्रयागराज में जारी किया जाएगा। संगम फिलेटलिक क्लब की ओर से जारी होने वाले स्पेशल डाक कवर की डिजाइन तैयार कर ली गई है। संगम फिलेटलिक क्लब के सचिव मोहम्मद गुलरेज ने बताया कि हनुमान जयंती पर रामलला पर स्पेशल डाक कवर जारी किया जाएगा। उसके दूसरे दिन अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर पर भी स्पेशल डाक कवर प्रधान डाकघर में जारी होगा। क्लब की ओर से कोरोना योद्धाओं पर भी स्पेशल डाक कवर जारी किया जा चुका है। इसके अलावा एक दर्जन के आसपास शहर की प्राचीन इमारतों, रामायण के प्रमुख प्रसंगों पर भी क्लब की ओर से स्पेशल कवर जारी किया जा चुका है।

Exit mobile version