प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लोक सेवा आयोग में धमकी भरी गुमनाम चिट्ठी मिलने से हडकंम्प मच गया।अध्यक्ष और सचिव के नाम से मिले इस पत्र में 2018 की PCS परीक्षा का रिजल्ट दुबारा घोषित किये जाने की धमकी दी गई है। नही तो भयावह परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।अध्यक्ष और सचिव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।