कोहड़ार चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने की पैदल गस्त,

 

क्षेत्र में घूम रहे चोर उचक्के अपराधी हुए पस्त

मेजा/कोहड़ार (अनुराग दर्शन समाचार )। चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम कोहड़ार चौकी क्षेत्र के कई गांवों में पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया,उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।चौकी प्रभारी कोहड़ार संजीव कुमार चौबे ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली,और कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन चौराहों पर पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गस्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।संजीव कुमार चौबे के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है,साथ में मास्क वितरण कर लोगों से अपील की जा रही है कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें और सेनीटाइजर हाथ में जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी और बिना जरूरत घर से ना निकलने की अपील की,उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा तब तक बीमारी खत्म नहीं हो सकती है। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया

Exit mobile version