
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया की अध्यक्षता में, आज दारागंज स्थित प्रयागराज सेवा समिति के कार्यालय पर सदस्यों का व्यापक विचार विमर्श हुआ। जिसमें तीन प्रस्ताव पास किया गया, सर्वप्रथम चाइनीज पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। दूसरा चाइनीज गणेश लक्ष्मी की मुर्ति व सजावटी सामान का बहिष्कार। तीसरा लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा। उक्त तीन प्रस्ताव को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान करते हुए जिला संयोजक तीर्थराज पाण्डेय ने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत हेतु सभी जन इस बहिष्कार अभियान में सहयोग करें, और उक्त चीजों का विरोध करें ताकि इस दिवाली पर चीन का दिवाला निकाल कर, उसकी अकल ठिकाने लगाई जा सके। अंत में सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई दी, और कहा कि मोदी जी ही देश के पहले प्रधानमंत्री हैं ।जिन्होंने भारतीय संस्कृति और भारतीय उत्पाद को बढ़ावा दिया। सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार ज्ञापन सह संयोजिका डॉ आभा मधुर ने किया, उक्त अवसर पर पंडित मधुकर शास्त्री रमेश कुमार मिश्रा के सी पांडे भक्तराज पांडे अशोक श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव अन्नू गुप्ता आकाश निषाद आदि उपस्थित रहे।