पं राम चन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यशाला

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज यातायात विभाग द्वारा पं राम चन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात श्री

अखिलेश भदौरिया उपस्थित रहे । यातायात विभाग से श्री शुभम टोडी पुलिस उप अधीक्षक लाइन्स, श्री राकेश सिंह
यातायात निरक्षक, श्री अरुण सिंह यातापात निरक्षक,श्री हरेंद्र सिंह यातायात निरक्षक एवम अन्य सहयोगी उपस्थित
रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पवन पांडेय उपनिरीक्षक यातायात ने किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिकों में
श्री अखिलेश सिंह पार्षद ,श्री रामानंद पाल प्रधान पीपल गांव श्री राजीव मिश्रा ,श्री अतुल द्वेदी ,श्री चंद्रशेखर ओझा
श्री पवन द्वेदी , श्री राहुल चावला श्री विजय पुरसवानी, श्री सुनील शुक्ला उपस्थित रहे। पवन पांडेय उपनिरीक्षक ने बच्चो को यातायात के नियमों से अवगत कराया एवम नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक यातयात श्री भदौरिया जी ने बच्चो को यातायात के नियमो के पालन की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बच्चों के अनुशाशन एवम् विद्यालय की प्रसंसा की। तथा बताया कि यातायात व्यवस्था को और भी
ज्यादा व्यवस्थित और आधुनिक करने का प्रयास किया जा रहा है उपनिरीक्षक शुभम टोडी ने बच्चो को ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल एवम फेसबुक एकाउंट से जुड़ने को बोला जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगी तक यातायात
नियमो से संबंधित जानकारी पहुच सके विद्यालय के निदेशक सुभाष मिश्र ने विभाग द्वारा किये गए कार्यशाला की सराहना की। सुभाश मिश्र ने कहा प्रति वर्ष बीमारियों से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत होती है अतः यातायात जागरूकता के विषय पर गंभीरता से कार्य करना होगा। पार्षद अखिलेषा सिंह एवम राहुल चावला ने भी
बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा। विभाग की तरफ से बच्चों को जागरूकता के विषय में
पम्पलेट एवम चॉकलेट बांटी गई।
प्रधानाचार्य आकाश मिश्र ने धन्यवाद किया।कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ,शिक्षक एवम शिक्षिकाएं
उपस्थिकरहे।

Exit mobile version